इस्लामाबाद में हजारों पश्तूनों ने किया पाक-विरोधी प्रदर्शन, मांगी आजादी
(International) इस्लामाबाद में हजारों पश्तूनों ने पाक विरोधी प्रदर्शन करते हुए आजादी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके समुदाय के मानवाधिकारों का पाकिस्तान उल्लंघन कर रहा है और उन्हें आजादी मिलनी चाहिए। प्रेस क्लब के बार प्रदर्शन करते हुए पश्तूनों ने 13 जनवरी को कराची में फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नकीब महसूद को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने नकीब पर आतंकी संगठनों जश्कर-ए-झांगवी और इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने के फर्जी आरोपों में केस दर्ज किए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।