रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने हमले के लिए एआर-15 स्टाइल की बंदूक पिछले साल खरीदी थी। ये जानकारी हमले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हथियार खरीदने के लिए उसकी पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद एक स्कूल टीचर ने बताया कि आरोपी साल 2016 में उन्हीं की कक्षा का छात्र था। उसको कभी किसी बात की परेशानी नहीं थी। वह हमेशा कक्षा में शांत रहता था। घटना के बाद टीचर का कहना है कि वो आश्चर्यचकित है कि निकोलस क्रूज जैसा शांत छात्र ऐसा कर सकता है। एक अन्य छात्र ने बताया कि आरोपी ने गोलीबारी से पहले स्कूल का फायर अलार्म बजाया जिससे सभी छात्र अपनी क्लास से बाहर आ गए। तब एक छात्र ने बताया कि उसे लगा कि ये पॉप म्यूजिक की आवाज है। हालांकि बाद में यह बेहद भयानक हो गई। लोग चिल्ला रहे थे। लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भाग रहे थे। छात्र ने बताया कि करीब एक घंटे तक वह और उसके साथ क्लास में भी रहे। बाद में पुलिस की मदद मिलने पर छात्र स्कूल से बाहर आए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।