सीरिया पर अमेरिका का हवाई हमला ब्रिटेन और फ्रांस ने भी की सैन्य कार्रवाई चिढ़ा रूस बोला- हो सकता है युद्ध
(International) सीरिया में जारी संकट पर अमेरिका और रूस के बीच तनातनी और बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया में हमले किये हैं और यह जारी है। वहीं रूस ने तीनों देशों की कार्रवाई पर चेतावनी देते हुए कहा कि इसका नतीजा युद्ध हो सकता है।

सीरिया के मसले पर देश को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कुछ समय पहले हमने अमेरिका के सैन्य बलों को आदेश दिया है कि सीरिया के तानाशाह बशर अल असद की रासायनिक क्षमता को निशाना बनाते हुए हमले करें.


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया हमले को लेकर रूस को घेरा है। ट्रंप ने कहा 'सीरिया पर हुआ हमला असद के रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल को रोकने की रूस की विफलता का प्रत्यक्ष परिणाम है। ट्रंप ने कहा है कि सीरिया पर अमेरिकी हमलों की ब्रिटिश फ्रांसीसी सहयोगियों के साथ मिलकर शुरू की गई प्रक्रिया अब भी चल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।