भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसैनिक को उम्रकैद
(International) 4 महीने पहले अमेरिका के कंसास में नस्लीय घृणा की वजह से भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसेना अधिकारी ऐडम डब्लू पुरिंटन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

तेलंगाना के निवासी श्रीनिवास कुचिभोटला को पिछले साल 22 फरवरी को कंसास के ओलाथे शहर में गोली मार दी गई थी और इस मामले में 52 वर्षीय ऐडम को इसी साल मार्च में दोषी ठहराया गया था। सैन्य अधिकारी पर कुचिभोटला की हत्या के साथ दो लोगों की हत्या करने की कोशिश में 165 महीने की और सजा दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।