अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में 6 भारतीय अगवा
(International) अफगानिस्तान में रविवार सुबह बागलान प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय कंपनी KEC के 7 कर्मचारियों को अगवा कर लिया। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अगवा हुए 7 कर्मचारियों में 6 भारतीय हैं जबकि एक अफगानिस्तान का नागरिक है। रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारियों ने बागलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खोमरे के बाग-ए-शामल गांव से कर्मचारियों को अगवा किया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी एक मिनी बस से उस इलाके में सफर कर रहे थे, जहां भारतीय कंपनी को एक इलेक्ट्रिसिटी सब-स्टेशन का कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ है। बागलान प्रांत ने इस घटना के पीछे आतंकी संगठन तालिबान का हाथ बताया है लेकिन आतंकी संगठन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।