ईरानी अल-कोद्स ब्रिगेड के सैनिकों ने गोलन में इजरायली सेना के ठिकानों को आधी रात के बाद निशाना बनाया। प्रवक्ता ने कहा इजरायल की सेना अपने खिलाफ ईरान के हमले को गंभीरता से लेगी।’’ वहीं दमिश्क से आयी खबर के अनुसार, सीरिया की विमान-रोधी प्रणाली ने गुरुवार सुबह इजरायल की ओर से सीरिया पर दागी गयी मिसाइलों को नष्ट किया। सरकारी संवाद समिति सना ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।
वहीं दूसरी ओर इजरायली की सेना ने कहा कि उसने रात भर सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर कई हमले किए। इससे पहले उसने अपनी सेनाओं पर रॉकेट और मिसाइल दागने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।