टीम में होगा विराट का नाम लेकिन कप्तानी करेंगे रोहित
(DELHI, DELHI) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सिलेक्शन कमिटी ने 8 मई को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की ट्वंटी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की थी। टीम में विराट कोहली का नाम शामिल होने को लेकर हंगामा सा मच गया था। पहला टी20 मैच 27 जून को खेला जाना है जबकि विराट 25 से 28 जून तक सरे के लिए यॉर्कशर के खिलाफ मैच खेल रहे होंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज के लिए विराट का नाम भी टीम में शामिल रखा, जिसके बाद से ही ऐसी बातें होने लगी थीं कि एक ही समय पर विराट दो जगह कैसे खेल पाएंगे।

सिलेक्शन कमिटी की इसको लेकर काफी आलोचना भी हुई कि सरे का शेड्यूल पता होने के बावजूद विराट का नाम आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए क्यों दिया गया। आपको बता दें कि विराट टीम के कप्तान हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब बीसीसीआई को अपनी गलती का अहसास हो गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।