आईपीएल सट्टेबाजी केस मे सलमान खान के भाई अरबाज को पुलिस ने भेजा समन
(DELHI, DELHI) आईपीएल सट्टेबाजी के मामले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई फिल्म निर्देशक अरबाज खान को समन जारी किया है। अरबाज कल पुलिस जांच में शामिल होंगे। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि अरबाज खान ने सट्टेबाजल सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड के सट्टेबाजी रैकिट के संपर्क में थे और भारी दांव भी लगाया था। सोनू जालान की गिरफ्तारी दो दिनों पहले ही हुई है।

कुछ दिन पहले ही ठाणे एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने आईपीएल मैच के दौरान बेटिंग के मामले में तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया था। इन सटोरियों से पूछताछ में सट्टा बाजार के नामी बुकी सोनू जालान का नाम सामने आया था। जिसके बाद सोनू जालान को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी बेटिंग में अलग-अलग नामों से पैसा लगाते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।