कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार प्रधानमंत्री मुल्क ने जांजुआ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दक्षिणी कमान के पूर्व प्रमुख जांजुआ को अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यकाल के दौरान 23 अक्तूबर 2015 को एनएसए बनाया गया था।उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उन्हें सरताज अजीज के स्थान पर एनएसए बनाया गया था।
जांजुआ के इस्तीफे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह पूर्व प्रधान न्यायाधीश मुल्क की अगुवाई वाली कामचलाऊ सरकार के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे थे।अभी यह घोषणा नहीं की गई है कि उनका स्थान कौन लेंगे, लेकिन उनके इस्तीफे के साथ ही अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल खालिद नईम लोधी को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।