ट्रम्प ने कहा हम यूक्रेन के बारे में बात करने जा रहे हैं हम सीरिया के बारे में बात करने जा रहे हैं। हम चुनावों के बारे में बात करेंगे हम नहीं चाहते कि चुनाव में कोई भी छेड़छाड़ करे। रूस ने हालांकि वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कथित हस्तक्षेप के अमेरिकी गुप्तचर एजेंसियों के आरोपों से इंकार किया है। इस चुनाव में ट्रंप राष्ट्रपति चुने गये थे। इन आरोपों के कारण ही अमेरिका ने अप्रैल में रूस पर सख्त पाबंदियां लगा दी थीं।
नवंबर 2017 में वियतनाम में ट्रम्प और पुतिन की संक्षिप्त मुलाकात के दौरान रूसी हस्तक्षेप से इंकार करने के बाद ट्रंप की अपने देश में काफी आलोचना की गयी थी। ट्रंप पर पुतिन की बातों पर भरोसा करने के भी आरोप लगाये गये थे। ट्रंप ने किसी प्रकार की अनियमितता के आरोपों को खारिज करते हुए अपने चुनाव अभियान और रूस के बीच संभावित जुड़ाव की जांच का आदेश दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।