जाकिर नाईक ने कहा भारत लौटने की खबर को बताया अफवाह नहीं लौट रहा हूं
(International) विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक ने भारत लौटने से संबंधित खबरों को खारिज कर दिया है। नाईक ने कहा है मेरे भारत लौटने की खबर पूरी तरह फर्जी और निराधार है। जब तक अनुचित अभियोजन से मैं सुरक्षित महसूस नहीं करूंगा तब तक मेरी भारत आने की कोई योजना नहीं है। जब मैं यह महसूस करूंगा कि सरकार निष्पक्ष होगी तब मैं जरूर अपने देश लौट आऊंगा। इससे पहले खबर आई थी कि नाईक आज रात भारत लौट सकते हैं।

विवादास्पद प्रचारक नाईक पर आरोप है कि उसने भड़काउ भाषण के माध्यम से नफरत फैलाई आतंकवादियों का वित्त पोषण किया। पड़ोसी देश बांग्लादेश में आतंकवादियों ने दावा किया था कि वे नाईक के भाषणों से प्रेरित होकर जिहाद कर रहे थे जिसके बाद एक जुलाई 2016 को वह भारत से फरार हो गया था। नाईक मुंबई स्थित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संस्थापक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।