पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस ऑफिसर ने कहा इस्लामाबाद जबरन सिख समुदाय को निकालना चाहता है
(International) पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस ऑफिसर गुलाब सिंह ने दावा किया है कि वहां की सरकार जबरदस्ती सिख समुदाय के लोगों को देश से बाहर निकालना चाहती है। सिंह की तरफ से यह दावा उनके साथ मारपीट किए जाने और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाले जाने के एक दिन बाद किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की दिए इंटरव्यू में गुलाब सिंह ने कहा 1947 से मेरा परिवार पाकिस्तान में रहता आ रहा है। दंगा होने के बावजूद हमने पाकिस्तान नहीं छोड़ा। लेकिन अब हमारे साथ जबरदस्ती कर हमें देश छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। मेरे घर को सील कर दिया गया है और मेरे सारे सामान यहां तक कि मेरी चप्पल भी उसके अंदर बंद है। हालत ये है कि मेरे सिर पर बंधी ये पगड़ी भी पुरानी है जिसें हमने लपेट रखा है। मुझे परेशान किया गया पीटा गया और मेरे विश्वास का अपमान किया गया।

इस घटना के बाद सिंह ने यहा दावा किया उन्हें जबरदस्ती इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) की तरफ से किया गया है। यहां पर यह बताना बेहदर जरूरी है कि ईटीपीबी पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) की एक महत्वपूर्ण ईकाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।