टोरंटो में फायरिंग बंदूकधारी ने नौ लोगों को मारी गोली बाद में खुद को भी उड़ाया
(DELHI, DELHI) टोरंटो के ग्रीकटाउन में हुई गोलीबारी में नौ लोगों पर गोली चलाई गई है। पुलिस ने बताया कि इनमें एक युवा लड़की भी शामिल है। वहीं पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीकटाउन में फायरिंग वहां के स्थानीय समय के मुताबिक रात दस बजे शुरु हुई। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अभी इसे आंतकी हमला कहना जल्दबाजी होगी। एक न्यूज वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में चश्मदीदों के हवाले से लिखा है कि उन्होंने 25 बार फायरिंग की आवाज सुनी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने खुद को गोली से उड़ाने से पहले पुलिस पर खुली फायरिंग की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।