इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह पाक आर्मी चीफ बाजवा से मिले नवजोत सिद्धू
(International) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान आज देश के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति भवन में शपथ लेने जा रहे हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति मामून हुसैन उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाएंगे। जियो न्यूज़ के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह से पहले पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान चलाया जाएगा।

शपथग्रहण समारोह स्थल पर उनकी तीसरी पत्नी बुशरा भी पहुंच चुकी हैं। उधर शपथ ग्रहण के लिए जहां इमरान खान अपने घर से निकल चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजत सिद्धू ने इमरान के शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की।

शपथ ग्रहण समारोह के बात दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सिर्फ एक बार 1992 के वर्ल्डकप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत के वक्त कप्तान रहे इमरान खान ने साल 1996 में अपना कदम राजनीति में रखा। और करीब दो दशक तक राजनीतिक में रहने के बाद वह प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे हैं।


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शाहबाज शरीफ को हराकर शीर्ष पद का चुनाव जीता। इमरान को 176 वोट मिले जबकि शहबाज को केवल 96 वोट हासिल हुए। शहबाज को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को लेकर विपक्षी महागठबंधन में पहले ही मतभेद उभर आए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।