ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मैच शुरू होने के समय तक सट्टा की रकम हजार करोड़ रुपए पार कर जाएगी। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात यह है कि सट्टा बाजार में भी जीत की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को ही माना जा रहा है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सट्टा लगने की शुरुआत टॉस से हो चुकी है। भारत के टॉस का रेट 82 पैसे है यानी अगर रोहित शर्मा टॉस जीतने में कामयाब हुए तो सट्टा लगाने वाले को 1 रुपए 82 पैसे मिलेंगे। वहीं पाकिस्तान के टॉस जीतने का भाव एक रुपए 42 पैसे हैं यानी अगर सरफराज अहमद के पक्ष में सिक्का आया तो जीतने वाले को 2 रुपए 82 पैसे मिलेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मैच में डी कंपनी की भी पैनी नजर लगी हुई है। दाऊद इब्राहिम यूएई से ही अपनी काली दुनिया का साम्राज्य चलाता है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान उनके क्षेत्र में भिड़ेंगे तो डी कंपनी के गुर्गो का सक्रिय होना लाजिमी माना रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।