सऊदी अरब की तरफ से अतिरिक्त तेल की सप्लाई इस बात का इशारा कर रही है कि 4 नवंबर से दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक ईरान पर लागू हो रहे अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उसकी भरपाई करने के वह इच्छुक है।
भारत चीन के बाद ईरान का सबसे बड़ा तेल खरीददार देश है। लेकिन, कई रिफाइनरियों से यह साफ जाहिर होता है कि वे प्रतिबंधों के चलते ईरान से तेल खरीदना बंद कर देंगे। सूत्रों ने बताया कि रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प और मैंगलोर रिफाइनरी पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड ये सभी कंपनियां नवंबर महीने में सऊदी अरब से अतिरिक्त एक मिलियन बैरल खरीदना चाहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।