भारत को जब आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी तो महेंद्र सिंह धौनी ने जेसन बेहरेनडोर्फ की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ मैच टाई कर दिया और अगली गेंद पर सिंगल लेकर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी। दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक 14 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। गौरतलब है कि सिडनी में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।