भारत ने जीता पहला वनडे
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता। इस जीत से भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कीवी टीम 157 रन पर ऑल ऑउट हो गई। हालांकि डूबते सूरज की रोशनी के कारण खेल कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। इसकी वजह से भारत को जीत के लिए 156 रन का संशेाधित लक्ष्य दिया गया।
भारत का स्कोर जब एक विकेट पर 44 रन था तब डूबते सूरज की रोशनी के कारण गेंद नहीं देख पाने की वजह से मैच रोकना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसी दिक्कत पहली बार देखने को मिली। करीब आधे घंटे के विलंब के कारण लक्ष्य 49 ओवरों में 156 रन का कर दिया गया जो भारत ने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। डिनर के बाद रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन विराट कोहली और धवन ने टीम को जीत तक पहुंचाया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।