सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बीसीसीआई प्रशासकों की समिति ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन वापस ले लिया है। सीओए ने यह निर्णय न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा के साथ विचार विमर्श के बाद लिया है। गौरतलब है कि 'कॉफी विद करण' चैट शो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौटना पड़ा था।
जल्द ही टूट सकता है मोहम्मद शमी का सबसे तेज 100 वनडे विकेट झटकने का रिकॉर्ड
हालांकि इस मामले से जुड़ी सुनवाई 5 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होनी है। बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, 'उपरोक्त बातों को नजर में रखते हुए दोनों खिलाड़ियों पर 11 जनवरी से लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाता है। इसके साथ ही आरोपों पर न्यायिक निर्णय लेने के लिए लोकपाल की नियुक्ति करने के मामले की सुनवाई भी होगी।' हार्दिक इस फैसले पंड्या के अब न्यूजीलैंड दौरे में टीम से जुड़ने की संभावना है जबकि राहुल घरेलू क्रिकेट या भारत ए की तरफ से इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ खेल सकते हैं।
सीओए ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है। खिलाड़ियों पर से निलंबन हटाने के लिये बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी के खन्ना ने पहले की थी। उनका मानना था कि जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाया जाना चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।