श्रीलंका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कोलंबो के चर्च में ईस्टर धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
(International) लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले विदेश दौरे के दूसरे चरण में रविवार को श्रीलंका पहुंचे। कोलंबो के भंडारनायके इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी कोलंबो के सेंट एंटनी चर्च पहुंचे और अप्रैल में हुए आत्मघाती सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि ईस्टर धमाकों के बाद पीएम मोदी श्रीलंका पहुंचने वाले पहले विदेशी नेता हैं। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना, प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे से बातचीत करेंगे। श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी- द तमिल नैशनल अलायंस का प्रतिनिधिमंडल भी पीएम मोदी से मुलाकात कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।