पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत को हैं तैयार
(DELHI, DELHI) ऐसे समय में जब जम्मू कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, इस बीच इस्लामाबाद ने नई दिल्ली को द्विपक्षीय बातचीत की नई पेशकश की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा-भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत से हमें कोई ऐतराज नहीं है।”

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत का विरोध नहीं किया है।कुरैशी का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बातों के विपरीत है, जिसमें इमरान ने कहा था कि जम्मू कश्मीर पर 5 अगस्त को भारत ने जो किया है उसके बाद नई दिल्ली के साथ बातचीत की कोई संभावना नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।