टी20 इंटरनेशनल में नंबर-1 बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम बने हुए हैं। रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं आया है। बाबर आजम, एरन फिंच, डेविड मलान, कोलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल टॉप-5 में बने हुए हैं। वहीं केएल राहुल तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर आ गए हैं। राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 62, 11 और 91 रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली को पांच पायदान का फायदा हुआ है। विराट ने नॉटआउट 94, 19 और नॉटआउट 70 रनों की पारियां खेलीं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।