भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में बना बड़ा रिकॉर्ड, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार लगे 5 अर्धशतक
(India) भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहले मैच में मेजबान टीम को छह विकेट से हराकर मेहमान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने पांच विकेट पर 203 रन बनाकर भारत के सामने जीत के लिए 204 रनों की मुश्किल चुनौती रखी तो टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल कर लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया तो वहीं भारत की ओर से दो पचास से अधिक रन की पारियां खेली गई। यानी इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से मिलाकर कुल पांच अर्धशतक लगे। ऐसा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली बार हुआ। इसी के साथ यह बतौर विश्व कीर्तिमान रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया।

भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए। लोकेश राहुल ने 56 और विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए कॉलिन मुनरो ने 59, रॉस टेलर ने नाबाद 54 और केन विलियम्सन ने 51 रन की पारी खेली। टेलर ने 6 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 में लगाया था। तब 62 रन की पारी खेली।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।