मुंबई इंडियंस ने चैंपियन बनने का गौरव 5वीं बार किया हासिल
(India) मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा आईपीएल के 13वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। रोहित की कप्तानी में मुंबई का यह पांचवां आईपीएल खिताब है। इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रोफी जीती थी। दिल्ली पहली बार फाइनल खेल रही थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। टूर्नमेंट में उसने पहला मैच चेन्नै के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे हार मिली थी, लेकिन एक बार फिर उसने खिताबी जीत दर्ज करते हुए साबित कर दिया कि मुंबई लीग क्रिकेट में सबसे बड़ी टीम है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 68 रन बनाए। अपनी पारी में कप्तान ने 51 गेंदों का सामना किया जिनमें से पांच पर चौके और चार पर छक्के लगाए। ईशान किशन ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। @cricket.yahho

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।