(India)
देश में जानलेवा कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. संक्रमण के ताज़ा मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. इस बीच क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. सचिन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. हालांकि, सचिन के परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. कोरोना संक्रमित होने के बाद 47 साल के सचिन तेंदुलकर ने कहा, "हल्के लक्षण के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है. इसके अलावा मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं. मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं, गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इंडिया लीजेंड्स को वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज का खिताब जिताया था. सचिन इस टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान थे. इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 मार्च को इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था. फाइनल मुकाबले में सचिन ने 30 रन बनाए थे
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।