इटली ने जीता यूरो कप का खिताब, पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया
(India) यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को हरा दिया. फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इटली की जीत हुई. दोनों ही टीमों ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अंत में पेनल्टी शूटआउट में इटली ने बाज़ी मार ली. 120 मिनट तक चला यह रोमांचक मुकाबला पहले 1-1 की बराबरी पर रहा और फिर मैच का नतीजा निकलाने के लिए पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें इटली की जीत हुई.


इंग्लैंड की टीम पिछले 55 साल से फुटबॉल का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी थी. ऐसे में आज वो खिताबी जीत का अपना सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरी थी, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में इटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और इंग्लैंड का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।