प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्फिनिटी फोरम का उदघाटन किया.उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसमें भाग लिया. मोदी ने कहा कि करेंसी का इतिहास जबरदस्त विकास दिखाता है.जैसे-जैसे इंसान विकसित हुआ, वैसे-वैसे हमारे लेन-देन के तरीके में भी बदलाव आया.उन्होंने कहा कि पहले यह सामानों का लेन-देन का तरीका था.फिर सिक्कों तक यह पहुंचा.इसके बाद नोट का चलन हुआ और फिर चेक के जरिए इसमें बदलाव लाया गया। हालांकि आज यह पूरी तरह से डिजिटल में बदल गया है.पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत में मोबाइल पेमेंट से लेन-देन पहली बार एटीएम से निकलने वाली नकदी से ज्यादा का रिकॉर्ड हासिल किया.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।