इस बार हलवा नहीं मिठाई से बजट की शुरुआत,पेपरलेस बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
(India) edited by-kritika

1 फरवरी को केन्द्रीय बजट 2022-23 पेश होने वाला है। यह बजट पिछले साल की तरह ही पेपरलेस होगा। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। हालांकि, इस बार पारंपरिक हलवा सेरेमनी का कार्यक्रम नहीं हुआ है। आपको बता दें कि हर साल बजट की फाइनल प्रक्रिया शुरू करने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन होता था, जो इस बार नहीं हो सका है। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक मौजूदा महामारी की स्थिति को देखते हुए हलवा सेरेमनी रस्म नहीं की गई है। इसके बजाय कोर कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिठाई दे दी गई है। ये वो कर्मचारी हैं जो बजट के बनाने की प्रक्रिया में शामिल रहते हैं और इन्हें एक तरह से नजरबंद रखा जाता है। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश करने के बाद ही ये अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के संपर्क में आते हैं। इसका मकसद बजट को गोपनीय रखना होता है।


Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।