उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र में महज काकोरी थाना से 500 मीटर की दूरी पर लकड़ी माफियाओं ने रातो रात आधा बाग काट दिया....और सबसे बड़ी बात इसकी भनक काकोरी थाना को नहीं लगी.....लेकिन जैसे ही इसकी सूचना जन टीवी को हुई तौ फौरन ही जन टीवी की टीम मामले की पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची....लकड़ी माफिया मौके से फरार हो चुका था....वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे...आनन फानन में अधिकारियों ने पूरे बाग को सीज कर दिया...और लकड़ी को कब्जे में लेने की बात वन अधिकारी कर रहे हैं...लेकिन सवाल उठता है कि आखिर कैसे लकड़ी माफिया अधिकारियों की नाक के नीचे से हरे भरे पेड़ काट देते हैं....और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।