साल 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक की पहली मौद्रिक नीति समिति के नतीजों का ऐलान हो गया है....आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. लगातार 10वीं बार आऱबीआई ने पॉलिसी दरों में बदलाव नहीं किया है.आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट 4 फीसदी औऱ रिवर्स रेपो रेट 3.5 फीसदी पर बरकरार रहेगा. जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा. पॉलिसी का रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखा गया है...एमपीसी के 6 में से 5 सदस्यों ने यह फैसला किया है. इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को ब्याज दरों में बदलाव किया था....
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।