नौकरीपेशा लोगों के लिए 2022 काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस साल भारत में सैलरी इंक्रीमेंट 9.9 फीसदी के स्तर तक जा सकता है।
(DELHI, DELHI) नौकरीपेशा लोगों के लिए 2022 काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस साल भारत में सैलरी इंक्रीमेंट 9.9 फीसदी के स्तर तक जा सकता है। ये 5 साल का उच्चतम स्तर है।
लीडिंग ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एओएन के 26वें वेतन वृद्धि सर्वेक्षण के मुताबिक साल 2021 में सैलरी इंक्रीमेंट का स्तर 9.3 फीसदी था। बीते साल से 2022 की तुलना करें तो इस साल 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी है। ये जानकारी 40 से अधिक उद्योगों की 1,500 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करने वाले स्टडी में मिली है।

सैलरी में सबसे ज्यादा इंक्रीमेंट ई-कॉमर्स और वेंचर कैपिटल, लाइफ साइंसेज से जुड़े कारोबार में होने की उम्मीद है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।