रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ने भारत के शेयर बाजार को पस्त कर दिया, मैं उठेगा नहीं.. मूड में नजर आया बाजार
(DELHI, DELHI) रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ने भारत के शेयर बाजार को पस्त कर दिया है। फिल्म पुष्पा के चर्चित डायलॉग- मैं झुकेगा नहीं.. की तर्ज पर भारतीय बाजार भी-मैं उठेगा नहीं.. वाले मूड में नजर आ रहा है। बाजार के इस मूड की वजह से निवेशकों का पोर्टफोलियो खाली हो गया है। आपको बता दें कि ये लगातार 7वां कारोबारी दिन है जब भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है।
सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई लेवल 62245.43 अंक है। सेंसेक्स ने ये स्तर 19 अक्टूबर 2021 को टच किया था। इस दिन से तुलना करें तो अब तक सेंसेक्स 7,700 अंक से ज्यादा के नुकसान में आ चुका है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।