फॉक्सवैगन की दो कार पोलो और वेंटो का प्रोडक्शन बिक्री जून से हो सकता है बंद
(India) फॉक्सवैगन इंडिया इन दिनों देश में कुछ और नए मॉडलों को भी लॉन्च करने का प्लान कर रही है, लेकिन इन सबके बीच खबर आ रही है कि कंपनी भारत के लिए फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो के प्रोडक्शन को आने वाले महीनों में बंद कर सकती है। भारत में पोलो को पहली बार साल 2010 में पेश किया गया था। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि देश में वेंटो और पोलो का प्रोडक्शन जून 2022 से बंद हो जाएगा। साथ ही कंपनी आने वाले महीनों में वेंटो सेडान की जगह पर वर्टस को लॉन्च करेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।