दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022 (MWC) में रूस की कंपनियों को कर दिया बैन
(India) MWC का आयोजन 28 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। मोबाइल कांग्रेस के आयोजकों को शो में 40 हजार से 60 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। MWC द्वारा रूसी कंपनियों पर बैन की वजह यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग है। आयोजकों ने कहा कि युद्ध के चलते इवेंट को रद्द करने या स्थगित करने की कोई योजना नहीं है।

MWC के आयोजकों ने कहा है कि इस इवेंट में कोई रूसी कंपनियों का स्टॉल नहीं लगेगा, क्योंकि इन कंपनियों को बैन कर दिया गया है। यूक्रेन पर हमला करने को लेकर अमेरिका ने रूस पर कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। GSMA का कहना है कि इवेंट में 183 देशों के 1,800 से अधिक पार्टिसिपेंट्स आने की उम्मीद है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।