मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कोबाल्ट-मुक्त लिथियम बैटरी बनाने वाली कंपनी लिथियम वेर्क्स पर बड़ा दांव लगाया है।
(DELHI, DELHI) मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कोबाल्ट-मुक्त लिथियम बैटरी बनाने वाली कंपनी लिथियम वेर्क्स पर बड़ा दांव लगाया है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड ने लिथियम वेर्क्स बी वी की सभी एसेट के अधिग्रहण का ऐलान किया है। ये डील 6.1 करोड़ डॉलर में हुई है।

गैर-परंपरागत ऊर्जा क्षेत्र में कदम बढ़ा रही रिलायंस के लिए लिथियम वेर्क्स का अधिग्रहण अहम है। इस सौदे में लिथियम वेर्क्स की चीन में स्थित मैन्युफैक्चरिंग इकाई के अलावा उसके सभी उत्पाद और मौजूदा कर्मचारी भी शामिल हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।