605 रुपये के नीचे आया Paytm का शेयर, निवेशकों को 72% का नुकसान
(India) Paytm stcok crash: पेटीएम के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट की गिरावट के बाद आज मंगलवार को भी इसमें 10 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है

आज पेटीएम के शेयर लुढ़कर 603.65 पर आ गए हैं। बता दें कि Paytm ने आईपीओ में इश्यू प्राइस 2150 रुपये रखा था। इस लेवल पर अब तक कंपनी के शेयर नहीं पहुंए पाए हैं। पेटीएम का ऑल टाइम हाई 1,961 रुपए है, जो लिस्टिंग वाले दिन गया था। उसके बाद से एकाध कारोबारी दिन में ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी दिखी, वरना हर दिन कंपनी के शेयर नुकसान में ही रहे।

पेटीएम का शेयर अपने इश्यू प्राइस से शेयर करीब 72 फीसदी तक टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 40,000 करोड़ के नीचे आ गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।