चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, टीम होटल में हुआ शानदार वेलकम
(India) भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के शुरू होने से पहले मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से जुड़ गए। जडेजा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था।

मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ने के बाद जडेजा लीग के आगामी 15वें सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देंगे। चेन्नई की टीम इस समय गुजरात के सूरत स्थित लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में अपनी तैयारी कर रही है और वहीं पर टीम साथ ही प्रैक्टिस भी कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।