IPL 2022 आज कौन होगा बाहर?
(India) इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने- सामने होंगी. दोनों की ही नजरें एलिमिनेटर मुकाबले को जीतकर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाने पर रहेंगी. लीग स्टेज में लखनऊ ने 14 में से 9 मैच जीते थे तो बैंगलोर आठ जीत के साथ टॉप चार में पहुंची है.

आरसीबी के आखिरी लीग मुकाबले में विराट कोहली ने 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. इस दौरान वह अपने पुराने रंग में दिखे थे. आज फिर कोहली अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का बल्ला पूरे सीजन चला. राहुल ने लीग स्टेज के 14 मैचों में 48.82 की औसत से 537 रन बनाए.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।