इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी गई
(India) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से उबरने में जुटे रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपी गई है.

बता दें कि रोहित शर्मा कोविड 19 पॉजिटिव हैं और फिलहाल आइसोलेशन में है. आज एजबेस्टन में टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू किया, लेकिन कप्तान रोहित ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था. इस टेस्ट को साल 2021 में कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था. फिलहाल सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड के हौंसले बुलंद हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।