(India)
भारत के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया. इंग्लैंड ने इस टेस्ट में टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 पर ड्रॉ हो गई. भारत ने इंग्लैंड को 378 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेज़बान टीम ने सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने कमाल कर दिया. रूट ने 142 और बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड ने अपना सबसे बड़ा रन चेज़ किया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।