कोहली टी-20 टीम से बाहर हो सकते हैं:इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चले तो वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं मिलेगी जगह
(India) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए कुछ भी अच्छा होता नजर नहीं आ रहा है। पिछले तीन साल से खराब फॉर्म से गुजर रहे कोहली को एक और बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को लगता है कि विराट अब टी-20 टीम के मिडिल ऑर्डर में फिट नहीं बैठ रहे हैं। अगले 10 दिनों में इंग्लैंड में दो टी-20 और ODI सीरीज खेली जानी है। ऐसे में अगर उनका बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चला तो वो टीम से बाहर कर दिए जाएंगे। मैनेजमेंट को लगता है कि कोहली से बेहतर विकल्प मिडिल ऑर्डर के लिए ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।