(India)
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका बल्ला नहीं चल रहा है. हाल ही में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में कोहली को आराम दिया गया था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने 11 और 20 रन की पारी खेली. अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 में नजर आएंगे. उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी में खेला था. विराट ने 2021 में यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।