Virat Kohli पहले वनडे मैच से हुए बाहर
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के लिए भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है. टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस मैच की प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं. वे चोट की वजह से बाहर हुए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि कोहली की जगह नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर बैटिंग करेंगे. कोहली के साथ-साथ अर्शदीप सिंह को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है.

कोहली टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी कमर में चोट लगी थी. इसी वजह से वे वनडे सीरीज के पहले मैच से बाहर हुए हैं. लिहाजा उनकी गैर मौजूदगी में श्रेयस नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।