फिर अचूक रहा नीरज चोपड़ा का जैवलिन, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे गोल्डन बॉय
(India)

ओलंपिक के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में धमाल मचा दिया है.... उन्होंने इस चैम्पियनशिप के फाइनल में पहली बार क्वालिफाई किया है.... भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.39 मीटर दूर भाला फेंककर मेन्स इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली.... इस चैम्पियनशिप में 24 साल के नीरज चोपड़ा के साथ दुनियाभर के 34 जेवलिन थ्रोअर भी शामिल रहे थे... मेन्स इवेंट के 34 जेवलिन थ्रोअर में से नीरज चोपड़ा समेत टॉप-12 स्टार प्लेयर्स ने क्वालिफाई किया.... अब चैम्पियनशिप में गोल्ड के लिए इन 12 एथलीट्स के बीच भारतीय समयानुसार रविवार सुबह जंग देखने को मिलेगी..... नीरज के साथ ही चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च ने भी पहली ही कोशिश में 85.23 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।