(India)
टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया। कप्तान शिखर धवन (97), शुभमन गिल (64) और श्रेयस अय्यर (54) की हाफ सेंचुरी के दम पर भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।