CWG 2022 Opening Ceremony Live: ओपनिंग सेरेमनी का होगा आगाज
(India) एबीपी न्यूज के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको आज से शुरू होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में जानकारी मुहैया करवाएंगे. नीरज चोपड़ा के चोटिल होने की वजह से पीवी सिंधु कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल की अगुवाई करने जा रही हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज से आगाज हो रहा है. इसके लिए ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इसमें कई बड़े कलाकार परफॉर्म करेंगे. इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया जा रहा है. यह इंग्लैंड के बेहतरीन शहरों में से एक और अब यहां 11 दिनों तक खिलाड़ियों का जमावड़ा रहेगा. इसमें भारत समेत 72 देशों के एथलीट्स शामिल होंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।