एशिया कप 2022 में भारत ने अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सुपर-4 में जगह बना ली है। टीम अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच होने वाले विजेता से खेलेगी, लेकिन रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके इसकी पुष्टि की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।