Aisa Cup - IND vs PAK : मैच हारने के बाद जमकर ट्रोल हुए अर्शदीप
(India) एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड में भारत (India) को पाकिस्तान (Pakistan) से हार मिली. रविवार को दुबई में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान 5 विकेट से जीता. मुकाबले में एक समय भारत के पास वापसी का मौका था लेकिन अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने आसिफ अली का एक बेहद आसान कैच टपका दिया. 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुए इस कैच ड्रॉप को मैच का टर्निंग पॉइंट माना गया. पाकिस्तान ने जैसे ही भारत पर जीत दर्ज की तो भारतीय क्रिकेट फैंस का गुस्सा अर्शदीप पर फूट पड़ा. अर्शदीप को जमकर ट्रोल किया गया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।