Sourav Ganguly और Jay Shah का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकता है फैसला
(India) BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और सचिव जय शाह (Jay Shah) का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं? इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) बुधवार को फैसला सुना सकता है. मंगलवार को इस मामले में लंबी सुनवाई चली, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए सुनवाई को बुधवार के लिए आगे बढ़ा दिया कि BCCI संविधान में जो 'कूलिंग ऑफ पीरियड' रखा गया है, वह खत्म नहीं होगा.

गौरतलब है कि BCCI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें अक्ष्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ाने के लिए 'कूलिंग ऑफ पीरियड' खत्म करने की अपील की गई है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड के संविधान में संशोधन करना होगा और ये संशोधन सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना संभव नहीं है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।