जिम्बाब्वे को हराकर भारत ने प्वाइंट्स टेबल में किया टॉप, सेमीफाइनल में अब किस टीम से होगी टक्कर
(India) रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से धूल चटाई। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-2 की प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप किया है। भारत की अब सेमीफाइनल में भिड़ंत जोस बटलर की इंग्लैंड से 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर बोर्ड पर 186 रन लगाए थे। इस स्कोर के सामने जिम्बाब्वे की पूरी टीम 115 रनों पर ढेर हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए केएल राहुल के बाद सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। राहुल ने जहां 35 गेंदों पर 51 रन बनाए, वहीं सूर्या ने 25 गेंदों पर 61 रनों की नाबाद पारी खेली। मिडिल ओवर में राहुल और कोहली का विकेट गिरने के बाद जरूर भारत के रनों की रफ्तार थम गई थी, मगर सूर्या ने आखिरी 5 ओवर में इसकी भरपाई की। भारत ने आखिरी 30 गेंदों पर 79 रन बटोरे जिस वजह से टीम 186 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।